कर्मयोगी पोर्टल का उठाएं लाभ : सीएस

कर्मयोगी पोर्टल का दिया प्रशिक्षण

अररिया. सदर अस्पताल सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मियों के लिए ऑनबोर्डिंग, एनरोलमेंट व सर्टिफिकेशन के उद्देश्य से राज्य स्वास्थ्य समिति व पिरामल स्वास्थ्य के संयुक्त तत्वावधान में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल से संबंधित यह प्रशिक्षण दो सत्र में आयोजित किया गया. इसके पहले सत्र में 41 व दूसरे सत्र में 40 प्रतिभागी शामिल हुए. गौरतलब है कि आइ गॉट यानी इंटीग्रेटेड गर्वमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म है. इसे मिशन कर्मयोगी के तहत विकसित किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की कार्य क्षमता व दक्षता को बढ़ाना है. ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भविष्य से जुड़ी चुनौतियों से सख्तीपूर्वक निबटा जा सके. इस क्रम में प्रशिक्षक प्रोग्राम लीडर कुमार चेतन व पुनीता मिश्रा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया. पिरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि अशफाक व गांधी फेलो ने इस प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने कहा कि कर्मयोगी पोर्टल से अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को प्रोत्साहित किया. वहीं डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने कहा कि मिशन कर्मयोगी पोर्टल एक व्यापक सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म है. जो पूरे भारत में सिविल सेवकों के लिए सुलभ व प्रभावी शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >