अररिया.राज स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर अररिया जीरो माइल के होटल में शुक्रवार को अररिया एचआइवी एड्स विभाग के माध्यम से जीविका समूह को प्रशिक्षण दिया. संचारी सह एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आकाश कुमार ने कहा कि जीविका दीदी समूह के जिले के सभी प्रखंडों से 40 जीविका दीदियों को शामिल कर प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कहा कि होली व ईद को लेकर मजदूर वर्ग के लोग बाहर से मजदूरी कर घर लौटेंगे व फिर उन्हें जाना भी है. इसलिए जीविका दीदी अपने अपने क्षेत्र से रोगी को चयनित कर ब्लड जांच करायें, जो सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त है, फिर उन्हें एचआइवी /एड्स के बारे में जानकारी दें, जिससे यह संक्रमण रोग से मुक्त रहे. इस अवसर पर एड्स डीपीएम अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
बाहर से आये मजदूरों की करांए खून जांच

बाहर से आये मजदूरों की करांए खून जांच
Copied link
एचआईवी / एड्स को लेकर जीविका को दिया प्रशिक्षण