निर्वाचन आयोग के निर्देश करें पालन : डीएम

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

कोसी स्नातक चुनाव के लिए मतदान केंद्र के प्रस्तावों पर की चर्चा अररिया. जिलाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कोसी स्नातक निर्वाचन विनोद दूहन की अध्यक्षता में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को मतदान केंद्र के प्रस्ताव से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए विहित प्रपत्र में नक्शा सहित मतदान केंद्र का प्रस्ताव विभाग को भेजे जाने की जानकारी दी. प्रस्तावित मतदान केंद्रों के बारे में बताया गया कि सभी मतदान केंद्र सरकारी कार्यालय कक्ष अनुमंडल व अंचल कार्यालय में अवस्थित है. भवन की स्थिति बेहतर है व मतदान केंद्र के लिए जरूरी तमाम सुविधाएं यहां उपलब्ध है. बताया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के मुताबिक यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि किसी भी स्नातक मतदाता को मतदान के लिए निर्धारित दूरी से अधिक दूरी नहीं तय करना पड़े. साथ ही उन्हें बीते 30 दिसंबर को प्रकाशित निर्वाचक सूची में मतदान केंद्र मतदाताओं की संख्या से भी अवगत कराया गया. क्र0 मतदान केंद्र संख्या व नाम – पुरुष मतदाता – महिला मतदाता – अन्य मतदाता – कुल मतदाता 1. 46-अंचलाधिकारी कार्यालय, नरपतगंज – 779 – 148 – 0 – 927 2. 47-अचंलाधिकारी कार्यालय, फारबिसगंज – 840 – 202 – 0 – 1042 3. 48-अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, फारबिसगंज – 497 – 183 – 0 – 680 4. 49-अंचलाधिकारी कार्यालय, भरगामा – 638 – 238 – 0 – 876 5. 50-अंचलाधिकारी कार्यालय, रानीगंज – 837 – 213 – 0 – 1050 6. 51-अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, अररिया – 630 274 – 0 – 904 7. 52-अंचलाधिकारी कार्यालय, अररिया – 966 – 225 – 0 – 1191 8. 53-अंचलाधिकारी कार्यालय, कुर्साकांटा – 502 – 130 – 0 – 632 9. 54-अंचलाधिकारी कार्यालय, सिकटी – 425 106 – 0 – 531 10. 55-अंचलाधिकारी कार्यालय, पलासी – 397 – 77 – 0 – 474 11. 56-अंचलाधिकारी कार्यालय, जोकीहाट – 670 – 141 – 0 – 811 अररिया जिला कुल – 7181 – 1937 – 0 – 9118 सभी उपस्थित राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से उपरोक्त मतदान केंद्र के प्रस्ताव पर सुझाव व आपत्तियों की मांग की गयी. राजनीतिक दलों ने प्रस्तावित मतदान केंद्रों पर अपनी सहमति व्यक्त की. लिहाजा मतदान केंद्र के प्रस्ताव को अनुमोदन के लिये निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-सह-आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया को भेजने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >