स्थानांतरण पर प्रखंड समन्वयक को दी गयी विदाई

लोहिया स्वच्छ अभियान के प्रखंड समन्वयक राजेश कुमार सिंह के भरगामा प्रखंड से तबादले के बाद प्रखंड कार्यालय में एक सादगीपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

भरगामा. लोहिया स्वच्छ अभियान के प्रखंड समन्वयक राजेश कुमार सिंह के भरगामा प्रखंड से तबादले के बाद प्रखंड कार्यालय में एक सादगीपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों ने कहा कि राजेश कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी. सहकर्मियों ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व व कार्य के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं राजेश कुमार सिंह ने भी सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भरगामा प्रखंड में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >