फोटो स्टेट की दुकान में फर्जी आधार कार्ड बनाने का भंडाफोड़, कटिहार निवासी दो गिरफ्तार, दो मौके से फरार

रानीगंज थाना पुलिस ने सोमवार की दोपहर करीब 02:30 बजे स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरिया बाजार वार्ड 09 स्थित एक फोटोस्टेट दुकान में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर फर्जी रूप से आधार कार्ड बनाने का खुलासा किया.

अररिया. रानीगंज थाना पुलिस ने सोमवार की दोपहर करीब 02:30 बजे स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरिया बाजार वार्ड 09 स्थित एक फोटोस्टेट दुकान में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर फर्जी रूप से आधार कार्ड बनाने का खुलासा किया. रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने दुकान में छापेमारी की. जिसमें पुलिस के पहुंचने के साथ ही मोबाइल, लैपटॉप, फिंगर प्रिंट स्कैनर से काम कर रहे चार युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की. इसमें से पुलिस ने दो युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि दो मौके से फरार होने में सफल रहे. हिरासत में लिया गया दोनों युवक कटिहार जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया. सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार युवकों में 30 वर्षीय अताउर्र रब कौसर उर्फ वसीम पिता मो सिद्दीक मखदुमपुर वार्ड 03 का निवासी है, जबकि दूसरा गिरफ्तार युवक कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला 32 वर्षीय इम्तियाज अहमद पिता अजहरुल हक है. सदर एसडीपीओ ने बताया कि मामले को लेकर रानीगंज थाना में कांड 108/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मौके पर से पुलिस ने 02 लैपटॉप, 04 मोबाइल, 01 फिंगर स्कैनिंग डिवाइस, 01 आई स्कैनिंग डिवाइस, 01 वेब कैमरा, 01 डाटा केबल कनेक्टर, 01 लैपटॉप एसी एडॉप्टर, 14 आधार कार्ड, फोटो कैप्चर करने वाला 01 एलइडी बल्ब, 14 आधार कार्ड का फॉर्म, 08 आधार कार्ड अपडेट रिसीविंग डॉक्यूमेंट, 107 आधार अपडेशन रिजेक्टेड फॉर्म, 02 ओरिजिनल जन्म प्रमाण-पत्र, 01 वोटर आइडी कार्ड, 18 हजार रुपये नकद सहित सिलिकॉन का बना फिंगर क्लोन आदि बरामद किया गया है. इस छापेमारी दल में रानीगंज थानाध्यक्ष पुनि धर्मेंद्र कुमार, पुअनि अभिषेक कुमार, सिपाही कुंदन कुमार व रंग बहादुर सिंह शामिल थे. ——————- फर्जी तरीके से बिहार, मध्यप्रदेश, कर्नाटक दिल्ली नगर निगम का अवैध प्रमाण-पत्र बनाने वाले गिरोह का भड़ाफोड, चार आरोपित गिरफ्तार प्रतिनिधि, अररिया पलासी थाना पुलिस ने सोहंदर हाट में गुप्त सूचना पर एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में छापेमारी कर अनाधिकृत व अवैध रूप से फर्जी आइडी पर आधार कार्ड सहित अन्य प्रमाण-पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है. मौके से पुलिस ने लैपटॉप, फिंगर प्रिंट डिवाइस, आइरिस डिवाइस, प्रिंटर सहित बड़ी संख्या में जन्म प्रमाण-पत्र, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड की छायाप्रति सहित आधार कार्ड का फॉर्म, कर्नाटक के आइडी से बने एनरोलमेंट रसीद, बिहार सरकार की आइडी से बने जन्म प्रमाण-पत्र व अन्य कागजात बरामद किये हैं. मामले में पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है. प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये गिरोह के सदस्यों में पलासी थाना क्षेत्र के सोहंदर वार्ड 03 निवासी 22 वर्षीय अभिषेक कुमार बहरदार पिता दिनेश बहरदार, काशीबाड़ी निवासी 25 वर्षीय मुर्शीद आलम पिता मो यासीन व किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित हरिभाषा वार्ड 11 निवासी 23 वर्षीय मनीष कुमार बहरदार पिता श्रीलाल बहरदार सहित 22 वर्षीय शशि कुमार पिता किशोर बहरदार शामिल है. बताया कि बिहार से बाहर दूसरे राज्य के आईडी से अवैध रूप से आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र सहित अन्य प्रमाण-पत्र मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में बनाने की सूचना मिली थी. इसे लेकर एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर उनके नेतृत्व में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के साथ एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने अभिषेक कुमार बहरदार के मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में छापेमारी अभियान चलाकर मौके से गिरोह के 04 सदस्यों को रंगेहाथ धर दबोचा. जहां अनाधिकृत रूप से दुकान में कर्नाटक, मध्यप्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के फर्जी आईडी पर आधार कार्ड का निर्माण के साथ ही आधार कार्ड का अपडेशन व अन्य प्रमाण-पत्र बनाने का काम धड़ल्ले से चलता देखा गया. उक्त दुकान से पुलिस ने 01 लैपटॉप, 06 मोबाइल, 01 फिंगर प्रिंट डिवाइस, 01 आइरिस डिवाइस, 01 प्रिंटर, कर्नाटक, दिल्ली नगर निगम, मध्यप्रदेश व बिहार सरकार के आईडी से निर्गत दस्तावेज सहित आधार कार्ड का 18 फॉर्म, 05 आधार कार्ड, लैपटॉप से 39 व्यक्तियों का स्टेटस रिपोर्ट आदि बरामद किया गया है. सदर एसडीपीओ ने बताया कि उचित कागजी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >