एसपी के जनता दरबार में दर्जनों मामलों की सुनवाई

छह मामलों की हुई सुनवाई

-24- प्रतिनिधि, अररिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अंजनी कुमार ने सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया. जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा फरियादियों के मामलों की जन सुनवाई की गयी. एसपी ने लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या एसपी के समक्ष रखा. जिसपर एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिये. वहीं कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन उनके द्वारा किया गया. शेष मामले को संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया. एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं. उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार जनता दरबार का आयोजन का किया जा रहा है. जिससे अधिक अधिक से मामले की जन सुनवाई संभव हो रहा है व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ पहुंच रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >