डीएम व एसपी ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश

अररिया. जिलाधिकारी विनोद दूहन व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को संयुक्त रूप से मंडल कारा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के रख-रखाव, साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की गयी. निरीक्षण के क्रम में जेल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिये. साथ ही बंदियों के लिये उपलब्ध भोजन, चिकित्सा सुविधा व स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >