महाअष्टयाम को लेकर माहौल भक्तिमय

आसपास के लोगों की उमड़ी भीड़

-6- प्रतिनिधि, भरगामा पैकपार पंचायत स्थित विषहरी स्थान मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी 72 घंटे का अखंड हरे राम संकीर्तन का सोमवार से शुरू हुआ. इससे पहले आयोजक सहित ग्रामीणों ने पूजा अर्चना की. पंडित नरेश मिश्र द्वारा श्रीराम चरित मानस का पाठ किया. इसके बाद अष्टयाम संकीर्तन पिछले दो दिनों से किया जा रहा है. बुधवार को बंगाल व नेपाल से आये कीर्तन मंडली अखंड संकीर्तन के साथ झांकी निकाली. झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इधर इस अष्टयाम संकीर्तन के तीसरे दिन गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है. इस आयोजन से पैकपार सहित आस पास का क्षेत्र हरे राम हरे कृष्ण की गूंज से गुंजायमान हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >