सप्तमी को होगा देवी जागरण का आयोजन

दुर्गापूजा को लेकर बैठक

फोटो-2- बैठक में मौजूद कमेटी के अध्यक्ष व सदस्य. प्रतिनिधि, सिकटी दुर्गापूजा को लेकर प्रखंड के बरदाहा बाजार स्थित काली सह दुर्गा मंदिर में मंदिर कमेटी की बैठक की गयी. जिसमें पूजा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श किया. मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सुधाकर मंडल ने बताया कि आगामी दुर्गापूजा को लेकर सदस्यों ने पुरानी पूजा समिति में किसी भी तरह का बदलाव किये बिना पुराने कमेटी की अगुवाई में पूजा का आयोजन किया जायेगा. साथ ही दुर्गापूजा के अवसर पर सप्तमी तिथि को देवी जागरण का आयोजन किया जायेगा. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार,उपाध्यक्ष सुशील स्वराज, बीरेंद्र मंडल, उप कोषाध्यक्ष सुदामा प्रसाद, निगरानी समिति अध्यक्ष जयंत कुमार, मंदिर संचालन विनोद मोदी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >