CMR Review: फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय सभागार में शनिवार को एसडीओ अभय कुमार की अध्यक्षता में कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी मिलर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित सीएमआर की आपूर्ति समय पर पूरी कराना था.
31 जुलाई अंतिम तिथि, समय पर करें आपूर्ति
बैठक के दौरान एसडीओ अभय कुमार ने कहा कि सरकारी गोदामों तक शेष सीएमआर चावल पहुंचाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है. सभी संबंधित पक्ष यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय के भीतर लक्ष्य पूरा हो जाये.
पैक्स अध्यक्षों को दिए विशेष निर्देश
एसडीओ ने निर्देश दिया कि पैक्स अध्यक्ष अपने पास उपलब्ध धान अथवा शेष सामग्री को बिना किसी विलंब के संबंधित मिलरों तक पहुंचाएं, ताकि मिलिंग कार्य समय पर पूरा हो सके और चावल की आपूर्ति बाधित न हो.
मिलरों को समयबद्ध लोडिंग का निर्देश
मिलरों को निर्देश दिया गया कि वे सीएमआर चावल की मिलिंग के बाद वाहनों के माध्यम से समयबद्ध तरीके से सरकारी गोदामों तक लोडिंग और आपूर्ति की प्रक्रिया पूरी करें. किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिये.
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
CMR Review: एसडीओ अभय कुमार ने स्पष्ट कहा कि 31 जुलाई की समय-सीमा का हर हाल में पालन किया जाए. यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब, लापरवाही या कार्य में शिथिलता पाई गई तो संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
