परमान नदी का बांध टूटने से बाढ़ जैसे हालात

बीडीओ ने पिपरा व कुशमाहा पंचायत का किया निरीक्षण

फारबिसगंज. लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद प्रखंड के पिपरा व कुशमाहा पंचायत के समीप से होकर बहने वाली परमान नदी के जल स्तर में वृद्धि होने व पिपरा पंचायत के समीप परमान नदी के बांध के टूट जाने के कारण नदी के तट पर बसे पिपरा पंचायत के कई वार्डों में लोगो के घर आंगन व खेतों में पानी का बिखराव हो जाने से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गये हैं जिससे लोग काफी परेशान है. पिपरा के समीप परमान नदी का बांध टूटने का जानकारी मिलते ही सीओ पंकज कुमार, बीडीओ संजय कुमार कनीय कर्मचारी के साथ सोमवार को पिपरा व कुशमाहा पहुंच कर जायजा लिया. सीओ पंकज कुमार ने बताया कि परमान नदी के जल स्तर में वृद्धि होने व एक स्थान पर बांध में कटाव होने के कारण पिपरा के कुछ वार्डों में व निचले इलाके में पानी का बिखराव हुआ है. उन्होंने कहा कि अभी हालात सामान्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >