सुखद सत्संग में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

भागवत भक्ति के लिए भी थोड़ा वक्त निकालें

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआड़ी स्थित सत्संग भवन के निकट मुख्य मार्ग पर आयोजित तीन दिवसीय सुखद सत्संग के दूसरे दिन शुक्रवार को कबीर पंथ के उत्तर प्रदेश के खीरी जिले से आए राष्ट्रीय संत असंग देव जी महाराज का प्रवचन सुनने को लेकर काफी दूर दराज से आए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. संत ने महान संत कबीर के प्रायोगिक दर्शन से श्रद्धालुओं को अवगत कराया. संत असंग देव जी महाराज ने बताया कि शांतिपूर्ण जीवन जीना है तो भगवत भक्ति के लिए भी थोड़ा वक्त निकालें. बदलते परिवेश में आवश्यक हो गया है कि घर का वातावरण अनुशासित हो, संस्कार जो कि माता पिता से ही संतान को मिलता है उसका पालन हो सके. संत ने पश्चिमी सभ्यता को छोड़कर अपने खुद की भारत की जो संस्कृति इतना बेहतर है कि अन्य देश भी इसका अनुसरण करते हैं. आवश्यक है अपनी उस गौरवपूर्ण सभ्यता संस्कृति के साथ संस्कार को अमल में लाने की. सुखद सत्संग को संचालित करने को लेकर आयोजक समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भोला प्रसाद साह, बोध नारायण यादव, अनिल साह, श्याम लाल साह, अनिल कुमार साह, सूचित साह, प्रभाकर साह, त्रिलोक साह, कौशल किशोर मंडल, मनोज मंडल, मौसम कुमार साह, चेतन आनंद, उमेश साह, अरुण साह, विद्यानंद बाबा समेत स्थानीय ग्रामीणों व आयोजक समिति के दर्जनों सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >