अपराधियों को कानून का डर नहीं : मिन्नत रहमानी

बिहार कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पहुंचे दोनों मृतकों के घर

अररिया. पूर्व तय कार्यक्रम के तहत बिहार प्रदेश कांग्रेस के 08 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को फारबिसगंज में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिले. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है. अपराधियों को कानून का डर नहीं है. यही वजह है कि अपराधी बेलगाम हैं. रहमानी ने कहा कि हमारा समाज भी आज अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम है. जिस तरह से समाज में सूखे नशा का प्रचलन चरम पर है, वो बहुत चिंताजनक है. सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि फारबिसगंज हत्याकांड की न्यायिक जांच होनी चाहिए व पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिलना चाहिए. कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेजा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने अररिया के इस घटनाक्रम का जिस तरह से स्वतः संज्ञान लिया है. हम पार्टी के प्रति व अध्यक्ष राजेश राम का आभार प्रकट करते हैं. अररिया कांग्रेस पर्यवेक्षक असगर अली पीटर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के दुख के साथ खड़ी है. बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल में मिन्नत रहमानी के अलावे विधायक मनोज विश्वास, प्रेमचंद सिंह, जितेंद्र यादव, रणजीत कुमार वाल्मीकि, शशि पंडित, पिंटू चौधरी, नीतू निषाद, नीलम प्रवीण, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव, नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार, कांग्रेस नेता ठाकुर, रहमत अली, अकबर अंसारी, मासूम अंसारी, नश्तर आजाद, करन कुमार पप्पू, तौहीद सरपंच, मो सद्दाम, शेख तालिब, रेहान आलम, मनोज जयसवाल, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अबू जाफर आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >