Bihar Crime News: अररिया में भतीजा ने तलवार से काटकर चाची की ले ली जान, दिनदहाड़े निर्मम हत्या से खौफ में लोग

Bihar Crime News: अररिया में मामूली विवाद को लेकर भतीजा ने तलवार से काटकर चाची की निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिला स्थित नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र की फतेहपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 21 झरकाहा गांव में रविवार दोपहर दिनदहाड़े मामूली विवाद को लेकर भतीजा ने अपनी चाची को बीच सड़क पर ही तलवार से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपित बाइक छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा. सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थाना अध्यक्ष कुमार विकास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई बिंदुओ पर जांच की व शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा. पुलिस ने आरोपित की बाइक व तलवार जब्त कर ली है. एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर ब्लड के सैंपल लिये. मृतक फतेहपुर पंचायत के वार्ड 21 झरकाहा निवासी 45 वर्षीय ललिता देवी पति विनोद यादव बतायी जा रही है, जो पूर्व में वार्ड सदस्य थी.

भतीजा ने तलवार से चाची की कर दी हत्या

जानकारी के अनुसार मृतका का पति विनोद यादव पंजाब में रहकर मजदूरी करता है. दो पुत्री व एक पुत्र के साथ महिला घर में रहती थी. बराबर ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था, इसी को लेकर रविवार दोपहर 12 बजे ललिता देवी को अपनी सगी गोतनी से विवाद हुआ. इसके बाद आक्रोशित होकर भतीजा पारस कुमार पिता अमरेंद्र यादव बाइक से तेजी से प्रमुख चौक से तलवार के साथ अपनी चाची को घर के समीप ही मुख्य सड़क मार्ग पर पकड़ लिया, इसके बाद तलवार से बेरहमी से काट-काट कर हत्या कर दी व तलवार और बाइक छोड़कर फरार हो गया. थाना अध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर हत्या की गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के साथ-साथ आरोपित के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read: Chhath Puja Alert: मुंगेर में भारी सुरक्षा बल के बीच होगी छठ पूजा, शहर से लेकर गांव तक पुलिस करेंगी गश्ती

हत्या से लोगों में खौफ

इस प्रकार दिनदहाड़े निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र के लोग खौफ में हैं, लोग एक ही बात बोल रहे हैं कि हे भगवान मामूली से विवाद में किस तरह सगे भतीजा द्वारा हत्या कर दी. इस प्रकार से हो रहे रिश्तों के कत्ल से माहौल में सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं लोग छोटी से छोटी बात पर इस प्रकार से की जा रही हत्या का कारण बढ़ते तनाव को मान रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >