Araria, मुख्य पार्षद ने मोक्ष धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान
Copied link
मुख्य पार्षद ने मोक्ष धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान
अररिया फारबिसगंज से रिपोर्ट,
शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा लगातार विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में शनिवार को मुख्य पार्षद वीणा देवी के नेतृत्व में नगर परिषद परिवार द्वारा स्थानीय मोक्ष धाम परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया. अभियान के तहत मोक्ष धाम परिसर में जमा कचरे की सफाई, झाड़ियों की कटाई व आसपास के क्षेत्रों की विशेष रूप से साफ-सफाई कराई गई. मुख्य पार्षद मौके पर मौजूद नगर परिषद कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मोक्ष धाम जैसे धार्मिक व संवेदनशील स्थलों की नियमित सफाई अत्यंत आवश्यक है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, इसलिए साफ-सफाई व स्वच्छ वातावरण बनाए रखना नगर परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से सफाई अभियान चला रही है. ताकि बरसात के मौसम से पहले गंदगी व जलजमाव जैसी समस्याओं से लोगों को राहत मिल सकें. वार्ड संख्या 08 के वार्ड पार्षद नंदन ठाकुर ने भी अभियान में भाग लेते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर में लगातार सफाई कार्य कराया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग की अपील की.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.