23 फरवरी को पटना की रैली में भाग लेंगे रसोइये

सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

अररिया. बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स रसोईया यूनियन जिला कमेटी अररिया की एक बैठक यूनियन के जिलाध्यक्ष सावो खातून ने की. बैठक में सर्वप्रथम शोक प्रस्ताव पर दिवंगत साथियों को एक मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की. बैठक में यूनियन के जिला सचिव पुलकित यादव ने गत दिनों हुए संगठन का कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में कार्य प्रतिवेदन के बाद यूनियन के बिहार राज्य महासचिव अररिया जिला प्रभारी व्यास द्वारा बिहार राज्य कमेटी में हुए फैसले का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने कार्यकाल में आज तक रसोईया को एक रुपये भी नही बढ़ोतरी की है. राज्य सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किये. उन्होंने रसोईया की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की. यूनियन के राज्यस्तरीय आह्वान पर आगामी 23 फरवरी को पटना रैली में 500 साथियों के भाग लेने का निर्णय लिया गया. साथ ही 2026-27 का सदस्यता अभियान शुरू किया गया. जिला कमेटी के मौजूद सभी साथियों ने बैठक में ही अपने-अपने सदस्यता का नवीनीकरण कराया गया. बैठक का संचालन यूनियन के जिला संरक्षक राम विनय राय ने किया. मौके पर साथी कविता देवी, बबली देवी, संजय कुमार, नुजहत बानो, देवकी देवी, बीबी मरजोना, अनिता देवी, रुदा देवी, बीबी नुरजहां, अंजुमन, सोमती देवी, हुसनारा खातुन, चंद्रशेखर पासवान, अजित पासवान, विंदेश्वरी यादव, रोहित कुमार विश्वास सहित अन्य साथीयों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >