जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल

कंबल पाकर लोगों ने दिया धन्यवाद

अररिया. कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीइओ संजय कुमार के नेतृत्व में एजुकेशन अररिया की टीम ने जरूरतमंद व दीन-दुखियों के बीच कंबलों का वितरण किया. यह कंबल वितरण कार्यक्रम शहर के मुख्य नहर बस स्टैंड पर आयोजित किया गया. जहां अस्थायी आवास बनाकर जीवन यापन कर रहे 40 अत्यंत जरूरतमंद परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया गया. इस पहल का उद्देश्य शीतलहर से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना व मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करना रहा. इस मौके पर टीम एजुकेशन अररिया के को-ऑर्डिनेटर विवेक कुमार, बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार, नरसिंह नाथ मंडल, दिगंबर कुमार सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता व विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >