कुर्साकांटा के कुआड़ी हटिया से बाइक की चोरी कुआड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज

कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी हटिया से बर्तन खरीदने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की तलाश कर रही है. इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है.

अररिया : कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी हटिया से सोमवार को बर्तन खरीदने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई. घटना के बाद पीड़ित ने कुआड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है.

बर्तन खरीदने के दौरान हुई चोरी

मरातीपुर वार्ड संख्या-02 निवासी रंजीत कुमार मंडल ने बताया कि वह अपनी होंडा शाइन बाइक (बीआर 38 एसी 7876) से कुआड़ी हटिया बर्तन खरीदने गए थे. उन्होंने बर्तन दुकान के पास बाइक खड़ी कर खरीदारी शुरू की. कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला.

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर दो व्यक्ति बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दिए. इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना कुआड़ी थाना को दी. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाएं

कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न हटियाओं से लगातार बाइक चोरी की घटनाओं के कारण वाहन मालिकों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से नियमित गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

कुआड़ी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना स्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. जल्द ही चोरी गई बाइक बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें : जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं, 24,890 एमटी से अधिक का स्टॉक उपलब्ध


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Shruti Kumari

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >