बिहार के सीमांचल में जेसीबी ड्राइवर की मौत बनी पहेली, पड़ोस में मिली लाश, फरार है दूसरी पत्नी

Bihar Crime News: बिहार के सीमांचल कहे जाने वाले इलाके में एक जेसीबी ड्राइवर की लाश लावारिश हालत में मिली. मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है.

बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज नगर पंचायत वार्ड चार में एक युवक की मौत पहेली बन गयी है. उसका शव किराये के मकान में मिला है. काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान हो सकी. उसके बाद जब मृतक के परिजनों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि मृतक पहली पत्नी को छोड़कर काफी साल पहले एक लड़की के साथ भाग गया था. वहीं उसकी मौत के बाद से उसकी दूसरी पत्नी फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची

शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. साथ ही रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का छानबीन में जुटे. सूचना पर फोरेंसिक जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच के लिए जरूरी सैंपल साथ ले गयी. रानीगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है.

ALSO READ: पीएम मोदी ने मखाना खाने का राज खोला तो लालू यादव ने कसा तंज, बोले- अगली बार ये खाएंगे प्रधानमंत्री…

काफी मशक्कत से हुई शव की पहचान

मृतक के शव की पहचान करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पहले तो पुलिस ने शव का पता नहीं मालूम होने का हवाला देते हुई कागजी कार्रवाई कर रही थी. फिर मृतक की पहचान हुई तब रानीगंज पुलिस ने राहत की सांस ली.

रानीगंज थानाध्यक्ष बोले..

मृतक युवक टुनटुन यादव पिता हरिप्रसाद महतो पड़ोसी राज्य झारखंड के देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के बासाकोल के रहने वाले बताए जा रहे हैं. रानीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक टुनटुन यादव करीब दो वर्षों से रानीगंज के छर्रापट्टी में हरिकृष्ण साह के किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता था. जिसका शव उस मकान के बगल वाले घर में मिला. मृतक की पत्नी भी फरार थी. साथ ही मृतक टुनटुन यादव के परिजनों ने फोन पर पुलिस को बताया कि टुनटुन अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी लड़की को लेकर करीब सात वर्ष पूर्व भाग गया था. जो लौटकर कभी भी घर नहीं आया.

हत्या किए जाने की आशंका

बताया गया कि टुनटुन रानीगंज में रहकर जेसीबी चलाता था, लेकिन किसका व कहां चलता था इस बात का पता नहीं चल पाया है. इधर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. हर बिंदु पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. मामले में आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही मृतक के परिजनों का आने का इंतजार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >