अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में यूनियन के सदस्यों ने किया प्रदर्शन 23- प्रतिनिधि, अररिया यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की जिला इकाई केंद्रीय आह्वान पर अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 24 व 25 मार्च को सामूहिक हड़ताल करेंगे. इस दौरान बैंक का कामकाज ठप रहेगा. प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में यूनियन के सदस्यों का चरणबद्ध आंदोलन निरंतर जारी है. इसी कड़ी में यूनियन के जिला इकाई सदस्यों ने शुक्रवार को शहर के पंजाब नेशनल बैंक के समक्ष सामूहिक प्रदर्शन किया. इससे पूर्व भी यूनियन के सदस्य अपने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर चुके हैं. एसबीआइ अधिकारी संघ भागलपुर के उपाध्यक्ष छोटे लाल गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बैंकों में हर स्तर पर अधिकारी व कर्मियों की काफी कमी है. बैंकों में अविलंब बड़े स्तर पर बहाली जरूरी है. इसके साथ-साथ सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य पेंशन अपडेशन, ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने के साथ साथ पूरे देश में लगातार बैंक कर्मियों पर हो रहे हिंसक हमलों को देखते हुए बैंक कर्मियों की सुरक्षा संबंधी इंतजाम यूनियन की प्रमुख मांगों में शामिल है. उन्होंने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में बैंक कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है. इसी कड़ी में यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 24 व 25 मार्च को यूनियन के सदस्य सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे. इस दौरान बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप रखा जायेगा. प्रदर्शन के दौरान एसबीआई अधिकारी संघ मधेपुरा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार रजक, अमन कुमार, दीपु कुमार, आशय वर्मा, अमित कुमार, दिग्विजय विशाल, अजय कुमार, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, बिपीन कुमार, सूरज कुमार, प्रभात कुमार मासूम रेजा सहित अन्य बैंक अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
