ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

दो घायलों का चल रहा इलाज

जोकीहाट. अररिया जोकीहाट नेशनल हाईवे 327 ई पर शुक्रवार को भेभड़ा चौक के निकट तेज गति से बहादुरगंज की ओर जा रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ऑटो पर सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों व पूर्व सांसद सरफराज आलम की मदद से सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही जोकीहाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मृत ऑटो चालक था जो रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बौंसी का रहनेवाला यूनुस है. जबकि घायलों की पहचान की जा रही है. घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस क़ब्जे में कर लिया है. घटनास्थल पर लोगों की इस दौरान भीड़ लग गयी.

मवेशी व्यापारी हत्याकांड मामले में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

11- परवाहा. रानीगंज थाना क्षेत्र के अररिया- रानीगंज मुख्य मार्ग कजरा पुल के समीप बुधवार की अहले सुबह पलासी थाना क्षेत्र के पचैली पंचायत के बरबन्ना वार्ड संख्या एक निवासी 40 वर्षीय मवेशी व्यापारी बाबुल अख्तर को गोली मारकर तीन हथियारबंद अपराधी ने मौत का घाट उतार दिया था. डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गया था. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अररिया – रानीगंज मुख्य मार्ग घटनास्थल पर शव को रखकर सड़क जामकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था. मामले की सूचना पर एसडीपीओ रामपुकार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार रंजन सहित वरीय पुलिस पदाधिकारियों के काफी समझाने – बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए थे. घटना के दो दिन बाद भी इस हत्याकांड में पुलिस का हाथ खाली है,जिससे लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी पनपने लगी है.थानाध्यक्ष संजय कुमार की मानें तो जल्द घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

पंचायत भवनों में हो रहा सिलिंडर का वितरण फोटो कैप्सन:- गैस सिलेंडर वितरण करने पहुंचे बीडीओ व एमओ प्रतिनिधि भरगामा गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए सभी पंचायतों के सरकार भवन से गैस सिलेंडर वितरण करने का निर्णय लिया है. इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. इसी क्रम में भरगामा प्रखंड की सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत में गैस सिलेंडर का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गणेश कुमार, पंचायत सचिव बबलू पंडित, मुखिया प्रतिनिधि कुलदीप यादव व विकास मित्र परमानंद ऋषिदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में उपभोक्ताओं के बीच व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडर का वितरण किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, लेकिन वितरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया गया. मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रतिदिन पंचायत स्तर पर गैस वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती. ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें दूर-दराज जाकर गैस लेने की परेशानी से राहत मिली है.

रहटमीना के ग्रामीणों को पढ़ाया कानूनी पाठ

अररिया में स्थापित करें एथेनाॅल प्लांट