पीएचसी में आशा ने किया विरोध-प्रदर्शन

आश को वेतनमान नहीं मिलना दुखद

-4- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज में गुरुवार को पीएचसी में आश ने वेतनमान व पांच सूत्री मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन किया. अपनी मांगों को पूरा नहीं करने पर स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करने के साथ ही अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया. धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को राजद व्यावसायी प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव ई आयुष अग्रवाल ने अपना समर्थन दिया. इस मौके पर उन्होंने ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आशा दीदी धूप, बरसात में समाज हित में काम करती हैं. इस ऐसे में वेतनमान नहीं मिलना काफी दुखद बात है. सभी पंचायतों में लोगों की मदद करती है. इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं ने बताया की वेतनमान सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहें है. आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड बनाने के निर्देश का बहिष्कार करते हैं. सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो निश्चित तौर पर आंदोलन और धारदार करेंगे. इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं अध्यक्ष पप्पू विश्वास, रीना कुमारी, गीता देवी,संगीता कुमारी, ममता कुमारी,गीता कुमारी, कंचन देवी, रानी कुमारी,सीमा देवी, राजमणि देवी, शहनाज प्रवीण,राधा देवी,मधु देवी,सलमा खातून, रेणु देवी,अनीता देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >