कलम थमाकर बच्चों से बोले थानाध्यक्ष- नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो, चलाया गया जागरूकता अभियान

अररिया के बैरगाछी में पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

अररिया : बैरगाछी थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की.

थानाध्यक्ष ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ उसके परिवार और भविष्य को भी बर्बाद कर देता है. खासकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना जरूरी है. उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और अच्छी संगति में रहकर आगे बढ़ें.

बच्चों को बांटी कलम

जागरूकता अभियान के दौरान थानाध्यक्ष ने स्कूली बच्चों के बीच कलम का वितरण किया. उन्होंने कहा कि किताब और कलम ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं. शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.

नशे की सूचना पुलिस को देने की अपील

थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं कोई व्यक्ति नशा करता दिखे या नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल 112 पर सूचना दें. उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें अच्छी संगति देने की अपील की.

अभियान के दौरान पुलिस की पहल की शिक्षकों और बच्चों ने सराहना की. पुलिस ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जायेंगे, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ और शिक्षित समाज का निर्माण किया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >