पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त

-17-प्रतिनिधि, पलासी प्रखंड क्षेत्र के धर्मगंज पंचायत में योजना विकास विभाग द्वारा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के माध्यम से निर्माण कराये जा रहे पंचायत सरकार भवन के कार्य में बरती जा रही भारी अनियमितता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय ग्रामीण व पंचायत समिति सदस्य विनोद ऋषिदेव ने निर्माण कार्य पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए विभाग से उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है. मालूम हो कि संवेदक गौकुल बासुदेव कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है. स्थानीय पंचायत समिति सदस्य विनोद ऋषिदेव व स्थानीय ग्रामीण मिथुन यादव, विकास यादव , शंकर दास,लिला सादा, जीवन लाल सादा, गणेश ऋषिदेव ने बताया कि धर्मगंज पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में गुणवत्ता के विपरीत कार्य किया जा रहा है. बताया कि इस निर्माण कार्य में कामधेनु कंपनी का छड़, उजला बालू, उजला गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है. जो प्राक्कलन के विपरीत है. आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का उच्च स्तरीय जांच की मांग डीएम से की है. इस संबंध में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के एसडीओ से वार्ता करने पर बताया कि अभी व्यस्त हूं. बाद में बात करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >