परवाहा. अखिल भारतीय किसान सभा का अंचल सम्मेलन शुक्रवार को रानीगंज प्रखंड के रामपुर गांव आयोजन किया गया. सम्मेलन में किसान सभा का झंडोत्तोलन कर शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन किसान नेता राम विनय राय ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने किसान को संगठित करने व अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया. सम्मेलन में किसान का वर्तमान हालात पर किसान सभा के मोजाहिद ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. जिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए 15 सदस्य प्रतिनिधि का चुनाव किया गया. रानीगंज अंचल कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर शाहिद जमाल, सोबरा खातुन, सुरेश ऋषिदेव, मो मोजाहिद, लालबहादुर महतो, मो अख्तर, अजित पासवान, रागिब आलम, जुबेदा खातुन, इफ्तखार आलम, सावन कुमार, नगीना खातुन, मीरा देवी, रबिया खातून सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.
अखिल भारतीय किसान सभा का अंचल सम्मेलन
अखिल भारतीय किसान सभा का अंचल सम्मेलन
