कबाड़ की बैटरी ने ली एक युवक की जान, दो घंटे तक बाधित रहा कुआड़ी मुख्य सड़क

कुआड़ी के मेघा वार्ड 02 महतो टोला में शनिवार की सुबह करीब 06 बजे नेपाल तरफ से कबाड़ का बैटरी लेकर आ रहा साइकिल सवार जब चढ़ान पर असंतुलित होने लगा तो बगल में खड़ा युवक शंकर सिंह, पिता नंदलाल सिंह को साइकिल ठेलने की बात कही.

सड़क पर शव रखकर आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कुर्साकांटा. कुआड़ी के मेघा वार्ड 02 महतो टोला में शनिवार की सुबह करीब 06 बजे नेपाल तरफ से कबाड़ का बैटरी लेकर आ रहा साइकिल सवार जब चढ़ान पर असंतुलित होने लगा तो बगल में खड़ा युवक शंकर सिंह, पिता नंदलाल सिंह को साइकिल ठेलने की बात कही. शंकर सिंह साइकिल पीछे से ठेलते समय बैटरी जिसका वजन करीब दो क्विंटल होगा, युवक के सिर पर गिरा. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन जब डॉक्टर के पास ले जा रहे थे तो कुआड़ी बाजार के आने के रास्ते में ही मौत हो गयी. मृतक परिवार में इकलौता कमाने वाला था. मृतक के परिजनों के रुदन क्रंदन से वातावरण गमगीन बना रहा. बता दें कि मृतक किशनगंज जिला के सीमलबनी का रहने वाला था जो कुछ दिन पूर्व ससुराल मेघा महतो टोला वार्ड 02 आया था. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. मृतक के परिजन समेत स्थानीय ग्रामीणों ने घटना को लेकर कुआड़ी बाजार स्थित शिव मंदिर के सामने चौक पर बांस बत्ती लगाकर जाम कर आक्रोश प्रदर्शन करने लगे. हालांकि, सूचना मिलते ही कुआड़ी पुलिस घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए घटना स्थल पर पहुंची. परिजनों ने करीब दो घंटे तक मुख्य सड़क पर आक्रोश प्रदर्शन किया. इधर, जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों में शामिल जिप सदस्य रघुनाथ सिंह, मुखिया वीणा देवी, पंसस पूजा देवी, पंसस बिजली देवी, उप मुखिया मो अजीम समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि घटना स्थल पहुंचकर परिजनों को समझाने बुझाने का अथक प्रयास किया. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर देखते ही देखते आधा दर्जन थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेते हुए कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. इस मामले में मृतक की पत्नी कल्पना देवी, पति स्व शंकर सिंह के फर्द बयान पर साइकिल ठेलने के क्रम में गिरने से मौत को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रदर्शन को लेकर तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रण में लाने को लेकर आधे दर्जन थाने की पुलिस सदलबल घटना स्थल पर इंस्पेक्टर धन प्रसाद, जोगबनी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष महादेव कामत सह कुआड़ी थानाध्यक्ष राजू कुमार, कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार, सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष चंदन कुमार, ताराबाड़ी थानाध्यक्ष रणजीत कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

कहते हैं थानाध्यक्ष

कबाड़ का बैटरी लदा साइकिल ठेलने के क्रम में बैटरी युवक के सिर पर गिर पड़ा. जिसे इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. इसे लेकर मृतक की पत्नी कल्पना देवी द्वारा यूडी मामला दर्ज कराया गया है.

राजू कुमार, थानाध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >