सात को निकाली जायेगी भव्य रामनवमी शोभायात्रा

रपतगंज में पहली बार रामनवमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा

प्रतिनिधि, नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड 19 स्थित हनुमान मंदिर परिसर से सात अप्रैल को भव्य तरीके से विशाल रामनवमी शोभायात्रा निकाली जायेगी. यह शोभायात्रा समाजसेवी विवेक भगत की अध्यक्षता में निकाली जायेगी. इसको लेकर तैयारी युद्धस्तर पर हो रही है. मंगलवार को हनुमान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित कर कई बिंदुओं पर निर्णय लिया गया. इसके साथ ही रामनवमी विशाल शोभायात्रा को भव्य बनाने को 06 अप्रैल रविवार को रामनवमी पूजा व संध्या आरती की तैयारी करने पर बल दिया गया. मालूम हो की नरपतगंज में पहली बार युवा एकता श्रीरामनवमी उत्सव समिति के बैनर तले समाजसेवी विवेक भगत की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर परिसर में 06 अप्रैल रामनवमी पूजन व संध्या आरती, 07 अप्रैल सोमवार को मंदिर परिसर से भव्य तरीके से रामनवमी विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी. विवेक भगत ने बताया कि नरपतगंज में पहली बार रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा निकलेगी. इसकी तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है. मौके पर रोशन मालाकार, आमोद मंडल, शिव राय, किट्टू मंडल, विशाल साह, राहुल कुमार, गौरव राय,आयुष भगत, चीकू भगत, सोनू गुप्ता, धीरज मंडल के अलावा दर्जनों युवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >