जोकीहाट के मटियारी में डेढ़ दर्जन घर जले

अररिया : सोमवार की देर शाम जोकीहाट प्रखंड के मटियारी गांव के वार्ड नंबर पांच में आग लग जाने से लगभग डेढ़ दर्जन घर जल गये. लगभग आठ लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है. दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. आग कैसे लगी इसकी […]

अररिया : सोमवार की देर शाम जोकीहाट प्रखंड के मटियारी गांव के वार्ड नंबर पांच में आग लग जाने से लगभग डेढ़ दर्जन घर जल गये. लगभग आठ लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है. दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं िमल पायी है.

बताया जाता है कि मो सिद्दीकी जिसकी बेटी की शादी होनी थी. दान के लिए बनाया गया फर्नीचर, कीमती कपड़ा, जेवर सहित नकदी एक लाख रुपये भी जल गये. अग्निपीड़ितों में मो सिद्दीकी, अनवर, शकील, परवेज, शहरुल, इम्तियाज, अरशद, शहनवाज, इफितखार, मसोमात अनसुनिया, मसोमात आइसा, सफी, रफीक, रुखसाना, मसोमात नुसरती व सीमा खातून शामिल हैं. सीओ अशोक कुमार के निर्देश पर मंगलवार को राजस्व कर्मचारी ने पीड़ितों की सूची बना कर सीओ को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >