फारबिसगंज. फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार यादव ने नियमित रूप से क्लास करने व 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रखने को कहा. वहीं 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति व नियमित रूप से क्लास नहीं करने वाले छात्र-छात्राओं को आने वाले परीक्षा से वंचित रखा जायेगा. वैसे छात्र-छात्राओं का नामांकन भी रद्द कर दिया जाएगा. वहीं प्रधानाचार्य श्री यादव ने कहा कि फारबिसगंज कॉलेज में लगभग सभी विषयों के प्रोफेसर हैं. जिन भी विषयों के प्रोफेसर नहीं है वे भी जल्द आ जाएंगे. कॉलेज में छात्र-छात्राओं के रहने से कॉलेज का माहौल भी भड़ा पूरा रहता है. क्लास होने से प्रोफेसर लोगों में भी एक नई ऊर्जा रहती है. अभिभावकों से विशेष अपील किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से कॉलेज भेजें. फारबिसगंज कॉलेज का नाम रोशन करें.
कॉलेज में 75% उपस्थिति अनिवार्य: प्रधानाचार्य
छात्रों से नियमित रूप से काॅलेज आने की अपील
