श्यामसुंदर प्रसाद की जयंती पर 50 लोग होंगे सम्मानित

सात जनवरी की संध्या पुष्पांजलि सह सम्मान समारोह का होगा आयोजन

छह जनवरी को रक्तदान शिविर का होगा आयोजन अररिया. मुख्यालय के ओम नगर स्थित प्राइम हॉल प्रागंण में श्यामसुंदर मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 07 जनवरी को सीमांचल के वरीय अधिवक्ता सह वरिष्ठ पत्रकार स्व श्यामसुंदर प्रसाद जी की 108वीं जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है. इस अवसर पर आगामी 07 जनवरी को पुष्पांजलि सह सम्मान समारोह का आयोजन होगा. जबकि 06 जनवरी को प्राइम हॉल में हीं दिन के 12 बजे से शाम 04 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी वरीय अधिवक्ता सह श्यामसुंदर मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद प्रसाद व सचिव विवेक प्रकाश ने संयुक्त रूप से दिया है. ट्रस्ट के पदाधिकारी ने जानकारी दिया है कि 07 जनवरी की संध्या पुष्पांजलि सह सम्मान समारोह में मुख्यालय के वकालत पेशा, पत्रकारिता, समाजसेवी, खेल जगत, कला, चिकित्सा, राजनीति, साहित्यिक व शैक्षिक आदि कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 लोगो को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. इसकी तैयारी जोरो पर की जा रही है. बताया गया कि कार्यकम की सफलता को लेकर विकास प्रकाश, विनीत प्रकाश, विवेक प्रकाश, यश राज प्रकाश, चिराग आनंद व चेतन आनंद आदि लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >