अररिया. युवा रोजगार व कौशल विकास विभाग द्वारा रानीगंज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रानीगंज में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 100 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इसमें कुल 42 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. खास बात ये कि इसमें से 36 अभ्यर्थी अररिया जिले में ही आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से संबंधित हैं. जबकि शेष छह अभ्यर्थी अररिया से 12 वहीं उतीर्ण हैं. चयनित सभी अभ्यर्थियों को क्लासिक व्हील लीमिटेड महाराष्ट्र द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों केा आगामी 05 सितंबर तक अपना योगदान सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया है.
प्लेसमेंट ड्राइव में 42 को मिला नियुक्ति पत्र
100 अभ्यर्थी हुए शामिल
