17 लीटर नेपाली शराब बरामद

तस्कर हुआ फरार

नरपतगंज. घूरना पुलिस ने गुरुवार की सुबह बबुआन पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित मक्का खेत से 17 लीटर नेपाली शराब बरामद की. वहीं मौके पर तस्कर भागने में सफल रहा. घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में शराब लाकर मक्का खेत में तस्करों द्वारा रखी गयी है. जिसके आलोक में पुलिस टीम को लगाया गया. इसके बाद यह कार्रवाई की गयी. हालांकि मौके से शराब तस्कर भाग निकला. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >