156 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

नरपतगंज. उत्पाद विभाग ने शुक्रवार शाम फुलकाहा बाजार के वार्ड संख्या दो में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. इस दौरान वार्ड संख्या दो निवासी बंसी ठाकुर के घर के पीछे छिपा कर रखे विभिन्न ब्रांडों के 156 बोतल शराब बरामद की. जबकि मौके से शराब तस्कर घर से फरार हो गया. एएसआइ ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में शराब लाकर फुलकाहा बाजार के घर के पीछे शराब रखता है. वहां से होम डिलीवरी करने का काम करता है. वहीं उत्पाद एएसआई ने बताया मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

—————–

नाबालिग लड़की का अपहरण

परवाहा. रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी के नियत से अपहरण करने को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है. आवेदन में अपहृता की मां ने बताया है कि मेरी नाबालिग पुत्री को कोशकापुर दक्षिण निवासी सूरज कुमार ने शादी की नियत से अपहरण कर कही छिपा दिया है. इस घटना को लेकर सूरज कुमार, चन्देश्वरी राय, इन्देश्वरी राय सहित सात लोगों के खिलाफ थाना कांड संख्या 88/25 दर्ज किया गया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह ने बताया कि अपहृता की बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >