दिल्ली से आ रही बस ट्रक से टकरायी, पांच गंभीर

अररिया/गोपालगंज : दिल्ली से अररिया जा रही बस महम्मदपुर थाना क्षेत्र के झझवां पावर सब स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में ट्रक के चालक व खलासी समेत पांच लोग घायल हो गये. यात्रियों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकलना पड़ा. उधर, घायल ट्रक चालक वैशाली जिले के राजापाकड़ […]

अररिया/गोपालगंज : दिल्ली से अररिया जा रही बस महम्मदपुर थाना क्षेत्र के झझवां पावर सब स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में ट्रक के चालक व खलासी समेत पांच लोग घायल हो गये.

यात्रियों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकलना पड़ा. उधर, घायल ट्रक चालक वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के बखरी सुपान गांव के राकेश कुमार तथा ट्रक खलासी हाजीपुर के हाथीसरगंज निवासी उपेंद्र राय को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बस में सवार घायल तीन यात्रियों की पहचान नहीं हो पायी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झझवां पावर सब स्टेशन के पास बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में ओवरटेक हुआ. ट्रक ने दायें और बस ने बायें साइड की ओर स्टेयरिंग घुमायी, जिससे दोनों में टक्कर हो गयी. शिव गुरु नामक बस के परखच्चे उड़ गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >