जिले में 11 हजार 521 सिलिंडर उपलब्ध

आपूर्ति व्यवस्था सामान्य

अररिया. जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी व प्रभावी बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है. जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण पहल करते हुए उपभोक्ताओं तक गैस सिलिंडर की सीधी पहुंच सुनिश्चित किये जाने को लेकर कारगर पहल की गयी है. वर्तमान में जिले में 11 हजार 521 गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. जिला प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक पंचायत के पंचायत सरकार भवन व पंचायत भवनों में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत व नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है. ताकि उपभोक्ताओं को समय पर आसानी से गैस उपलब्ध हो सके. गैस आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के उद्देश्य से सोमवार को जिले के 12 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गयी. वहीं गैस आपूर्ति से जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायत के त्वरित समाधान के लिये जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय है. अब तक नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त 302 शिकायतों का निष्पादन हो चुका है. शेष 66 लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिये संबंधित एजेंसी को जरूरी निर्देश दिया गया है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी तरह की समस्या होने पर इसकी सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष को दें. किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें. जरूरत के हिसाब से गैस की बुकिंग व उठाव करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >