Video: अमेरिका में होटल मैनेजर को सेफ से हुआ इश्क, बिहार आकर रचाई सनातन रीति से शादी

Unique Marriage: अमेरिका की रहने वाली सेफियर और बिहार के छपरा के रहने वाले आनंद की शादी सुर्खियों में है. दोनों ने 6 साल तक अमेरिका में लीव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद सनातन रीति-रिवाज से शादी रचाई है. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Unique Marriage: अमेरिका की रहने वाली सेफियर और बिहार के छपरा के रहने वाले आनंद की शादी सुर्खियों में है. दोनों ने 6 साल तक अमेरिका में लीव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया. आनंद, जो पूर्व फौजी नागेंद्र सिंह के बेटे हैं, पिछले 10 वर्षों से अमेरिका में रह रहे थे. उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की और अमेरिका के एक होटल में नौकरी कर रहे थे. सात साल पहले, वह एक रेस्टारेंट में हेड सेफ थे, जबकि सेफियर मैनेजर के रूप में काम करती थीं. इस दौरान, दोनों एक दूसरे के नजदीक आए और लीव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे.

आनंद और सेफियर की शादी की तस्वीर

आनंद चाहते थे भारतीय रीति-रिवाज से हो शादी

आनंद का कहना है कि वह चाहते थे कि उनकी शादी भारतीय रीति-रिवाज से हो. सेफियर तुरंत इसके लिए तैयार हो गईं. सोमवार को चांदउपुर गांव में धूमधाम से शादी हुई. सेफियर रथ पर सवार होकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मंदिर पहुंचीं. शादी में सभी रस्में पूरी की गईं. सेफियर ने पूरे उत्साह से सभी रस्मों में हिस्सा लिया.

शादी के दौरान ली गई सेफियर की तस्वीर

अमेरिकी दुल्हन को पसंद आई भारतीय शादी की परंपरा

शादी के लिए गांव में एक रंगीन और आकर्षक माहौल था. जहां भारतीय परंपराओं के तहत हल्दी, मेहंदी, मंडप और सात फेरे का आयोजन किया गया था. दुल्हन ने कहा कि ‘भारतीय शादी की परंपरा उनको पसंद आई.’

Also Read: बिहार एसटीएफ ने ‘एमएलए’ को दबोचा, बेगूसराय में हुई बड़ी कार्रवाई

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >