दुबई में भारी पड़ी एक तस्वीर: युद्ध के दौरान उड़ते विमान का फोटो लेने पर गोपालगंज के युवक को 10 साल की सजा

Iran War: विदेशी कानून ने छीन ली युवक की आजादी, दुबई में विमान की फोटो लेने पर गोपालगंज का लाल पहुंचा जेल जानिए पूरी खबर नीचे

Iran War: अमेरिका, इजराइल, ईरान के बीच युद्ध के दौरान दुबई में उड़ते जहाज में मोबाइल से तस्वीर लेने के मामले में वहां की कोर्ट ने गुरुवार को गाेपालगंज के युवक को 10 वर्ष की सजा सुनायी है. सजा पाने वाला युवक नगर थाने के रफी इंद्रवां गांव के अमिरूल मियां के बेटे वसीम अकरम हैं. वह दुबई में मजदूरी करने के लिए गया था. जुमे की नमाज पढ़ने के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रासल खेमा रम्स पुलिस स्टेशन रोड के जेल में रखा गया था. तीन माह में परिजनों को उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था. सजा होने के साथ ही परिजनों को पता चला, तो उनका होश उड़ गये.

गृह विभाग के पास पीड़ित की फरियाद को भेजा

परिजनों ने आनन-फानन में परिजनों ने डीएम पवन कुमार सिन्हा के पास पहुंचकर अपने बेटे को मुक्त कराने की अपील की है. डीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर गृह विभाग को रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है. डीएम ने कहा कि गृह विभाग के पास पीड़ित की फरियाद को भेजा जा रहा है. सरकार के स्तर से पहल होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. युवक की मां शायदा खातून ने बताया कि मेरा पुत्र वसीम अकरम मजदूरी (लेबर) के काम के लिए दुबई में रह रहा है.

वसीम अकरम के दो छोटे बच्चे हैं

परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें उसी की आमदनी पर निर्भर था. परिवार में माता-पिता, बहन, पत्नी सलमा खातून और दो नाबालिग बच्चे हैं. परिवार के पास कोई अन्य आमदनी नहीं है. बिलकुल सादा-साधा है और जहाज की फोटो लेने में कोई कानूनी उल्लंघन नहीं है. हमारी पारिवारिक स्थिति बहुत कमजोर है.

Also Read: अवैध शराब के साथ बुंदेला बस पकड़ी गई, चालक, कंडक्टर और खलासी पर गिरी गाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >