शराब माफियाओं के हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल

शराब माफियाओं के हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल शेखपुरा : जिले के कसार थाना के चांदी गांव में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया. इस घटना में थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद महतो समेत तीन बुरी तरह घायल हो गए है.इसी घटना के दौरान टीम में शामिल हवलदार शंकर यादव व […]

शराब माफियाओं के हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल

शेखपुरा : जिले के कसार थाना के चांदी गांव में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया. इस घटना में थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद महतो समेत तीन बुरी तरह घायल हो गए है.इसी घटना के दौरान टीम में शामिल हवलदार शंकर यादव व सिपाही मुन्नू कुमार गंभीर रूप से चोटिल हुए है.घायलों को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल कसार थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार महतो को शराब और ताड़ी बेचने की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ चांदी गांव पहुंचे लेकिन शराब माफियाओं को इनकी भनक पहले मिल चुकी थी. पुलिस जीप पहुंचते ही गांववालों की मदद से करीब तीन सौ शराब माफियाओ ने पहले तो घेरकर बंधक बना लिया इसके बाद जमकर पथराव किया.ग्रामीणों के मुताबिक बदमाशों ने रॉड से हमला बोलकर तीनों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इस घटना में थानाध्यक्ष रबिन्द्र महतो लक्खीसराय के बसौनी गांव निवासी है हवलदार शंकर यादव झारखंड के गोड्डा निवासी व सिपाही 462मुन्नू जी वैशाली जिले के पौनी हसनपुर बुरी तरह घायल हो गए हैं.

घायलों को गंभीर अवस्था मे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इस घटना में थानेदार के सिर में गंभीर जख्म है.एसडीपीओ अमित शरण ने बताया कि शराब माफियाओं ने एक प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम दिया है.सैकड़ों गांववालों के सहयोग से पुलिस को घेरकर पत्थर से पथराव किया गया है. इस मामले में पुलिस ने सौ से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया गया है. पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >