अपराधियों ने भाजपा नेता के भाई को गोलियों से भून डाला

बेगूसराय : परिहारा ओपी के सांखू गांव के पास रविवार की सुबह लगभग आधे दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने भाजपा नेता अनिल देव के छोटे भाई व परिहारा मुखिया सीमा देवी के देवर समीर देव की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सांखू गांव के पास शव […]

बेगूसराय : परिहारा ओपी के सांखू गांव के पास रविवार की सुबह लगभग आधे दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने भाजपा नेता अनिल देव के छोटे भाई व परिहारा मुखिया सीमा देवी के देवर समीर देव की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सांखू गांव के पास शव को सड़क पर रख कर बखरी-खगड़िया मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इससे घंटों आवागमन ठप हो गया. मृतक के बड़े भाई अनिल देव और उनके भतीजे उपप्रमुख अमित कुमार देव ने बताया कि समीर देव सुबह लगभग साढ़े सात बजे परिहारा बाजार स्थित अपने घर से निकले थे. उन्हें खगड़िया जिले के अलौली गांव अपने ममेरे साले की शादी में शामिल होने जाना था. घर से निकलने के बाद वह पहले सांखू स्थित अपने डेरा पर गये. वहां पर पहले से घात लगाये आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने सड़क के उत्तर मकई खेत से ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी. समीर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.
सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने बखरी पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की. देर रात तक कई गांवों के लोग 24 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठे थे. सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे प्रखंड प्रमुख तुलसी तांती का कहना था कि क्षेत्र में लगातार बड़ी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बैठी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >