हथियार दिखा फाइनेंस कर्मियों से 50 हजार लूटे

बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े संपदा स्फूर्ति फाइनेंस के कर्मचारियों से हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिया. घटना कोटवा-बझिया मुख्य पथ पर दीपउ तिरहुत मुख्य नहर के पास की है. अपराधी एक बाइक पर दो की संख्या में थे.

कोटवा : बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े संपदा स्फूर्ति फाइनेंस के कर्मचारियों से हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिया. घटना कोटवा-बझिया मुख्य पथ पर दीपउ तिरहुत मुख्य नहर के पास की है. अपराधी एक बाइक पर दो की संख्या में थे. घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए फरार हो गये.

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की. एसपी नवीनचंद्र, एएसपी शैशव यादव व केसरिया इंस्पेक्टर ने भी पहुंच तहकीकात की. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि बहुत जल्द अपराधियों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

जानकारी के अनुसार, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मुजफ्फरपुर पारू के विकास कुमार महतो व पश्चिमी चंपारण रामनगर के रवि कुमार चौधरी दो अलग-अलग बाइक से केसरिया चांदपरसा से पैसा कलेक्शन कर लौट रहे थे.

इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने दीपउ तिरहुत नहर के पास आवेरटेक कर उन्हें घेर लिया. हथियार का भय दिखा दोनों कर्मचारियों से पैसा लूट लिया. अपराधियों ने उनकी बाइक की चाबी भी निकाल ली, उसके बाद फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >