बिहार के 4409 सरकारी अफसरों और कर्मियों को नहीं मिलेगा प्रमोशन, IAS से लेकर इंजीनियर-पुलिसकर्मी तक शामिल

Bihar Pomotion Cancel News: बिहार के 4409 अफसरों और कर्मियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर है. 4409 सरकारी और 727 गैर-सरकारी अफसरों और कर्मियों के प्रमोशन पर रोक लगा दी गई है. इस लिस्ट में आईएएस से लेकर इंजीनियर-पुलिसकर्मी तक शामिल हैं.

पटना से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Bihar Pomotion Cancel News: बिहार के 4409 सरकारी अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार, अनियमितताओं के अलग-अलग मामलों में जांच चल रही है. इनमें आईएएस अधिकारियों से लेकर इंजीनियर, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और पुलिसकर्मी तक शामिल हैं. ऐसी स्थिति में इन सभी दागी अफसरों और कर्मियों के प्रमोशन पर रोक लगा दी गई है.

सरकारी-गैर सरकारी मिलाकर 5136 दागी

सिर्फ इतना ही नहीं, सरकारी तंत्र में सेंध लगाने वाले 727 गैर-सरकारी लोगों की भूमिका भी उजागर हुई है. सरकारी और निजी लोगों को मिलाकर सरकार ने कुल 5136 दागियों को चिह्नित किया. इनमें 538 दागी राज्य के सभी 38 जिलों से चिह्नित किए गए हैं.

निगरानी विभाग ने दागियों की लिस्ट सौंपी

निगरानी विभाग ने इन सभी दागियों की पूरी कुंडली तैयार कर सभी विभागों के सचिवों, प्रधान सचिवों, अपर मुख्य सचिवों और डीएम को सौंप दी है. इस रिपोर्ट के आधार पर फिलहाल इनको प्रोमोशन मिलना मुश्किल होगा. प्रोमोशन की बारी आने पर विभाग और डीएम इस ब्लैकलिस्ट को सामने रखकर ही फैसला लेंगे.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

किस विभाग से कितने दागी?

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग के 983, सामान्य प्रशासन के 251, स्वास्थ्य विभाग के 187, पंचायती राज के 348, पुलिस के 288, राजस्व के 246 लोगों के खिलाफ निगरानी, ईओयू, एसवीयू और विभागीय जांच से जुड़े मामले चल रहे हैं. बिजली, नगर विकास, जल संसाधन और ग्रामीण विकास के सौ से अधिक अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ मामले चल रहे हैं.

मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सबसे अधिक दागी चिह्नित

मुजफ्फरपुर और किशनगंज जिले से सबसे अधिक दागी चिह्नित हुए हैं. मुजफ्फरपुर में 213 अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ मामले चल रहे हैं. इनमें से अधिकांश के खिलाफ अभी जांच चल रही है. किशनगंज में 81 के खिलाफ जांच चल रही है. निगरानी विभाग ने कहा है कि इस साल 31 दिसंबर तक निगरानी विभाग को स्वच्छता प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है.

Also Read: Jamui Encounter News: जमुई में छात्रा से बदसलूकी करने वाले का एनकाउंटर, पुलिस ने नंदन यादव को मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >