पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ वार्ता में महंगा सूट पहनने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज यह कहते हुए मजाक उडाया कि गरीबों की कसम खाने वाले मोदी को खादी का सूट पहनना चाहिए था.
लालू ने प्रधानमंत्री के शानदार सूट पर चुटकी लेते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बारीक लाइनों वाला सूट बहुत महंगा था. ऐसा लगता है कि सूट को ड्राइक्लीनिंग के लिए फा्रंस भेजना पडेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ देश की जनता गरीब है. नरेन्द्र मोदी को खादी सूट पहनना चाहिए था उन्हें सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखना चाहिए और विध्वंसकारी चीजों से दूरी बनाकर काम करना चाहिए.’’ राजद अध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को प्रभावित करने और यह दिखाने के लिए कि ‘‘हम किसी से कम नहीं ’’ बारीक धारियों वाला सूट पहना था.
