बिहार में बिछेगा पटरियों का जाल, किऊल-झाझा समेत 29 नई रेल लाइनों को मंजूरी

New Rail Line: बिहार में सड़कों के साथ-साथ पटरियों का जाल बिछाया जा रहा है. रेलवे बोर्ड की ओर से किऊल-झाझा समेत 29 नई रेल लाइनों को मंजूरी दी गई है. इन रेल लाइनों के बनने से जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी. साथ ही रेल यात्रियों का सफर भी आसान हो सकेगा.

New Rail Line: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. ऐसे में रेलवे बोर्ड की ओर से राज्य को खास तोहफा दिया गया है. रेलवे ने बिहार के 29 नई रेल लाइनों को मंजूरी दी है. इसमें किऊल-झाझा तीसरी रेल लाइन भी शामिल है. रेल लाइन के निर्माण के लिए एलाइनमेंट तय करने का रास्ता भी साफ हो गया है.

कितनी लंबी होगी किऊल-झाझा रेल लाइन?

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी स्वीकृति की माने तो, लगभग 54 किलोमीटर लंबी किऊल से झाझा रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी. जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से किऊल तक तीसरी-चौथी रेल लाइन का निर्माण कराया जा रहा है. इस नई रेल लाइन के बनने से हावड़ा-पटना-दिल्ली रेल रूट पर आना-जाना आसान हो सकेगा. साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी से भी यात्रियों को राहत मिल सकेगी.

पूरे प्रोजेक्ट में कितनी होगी रेल लाइन की लंबाई?

जानकारी के मुताबिक, रेल मंत्रालय की ओर से किऊल से झाझा रेल लाइन के लिए लगभग 965 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. 29 रेल लाइनों के एलाइनमेंट के लिए प्रशासनिक तौर पर मंजूरी मिल गई है. इस पूरे प्रोजेक्ट के तहत लगभग 1763.87 किलोमीटर की दूरी में रेल लाइनें बिछाई जायेंगी. इस काम के लिए रेलवे की ओर से प्रारंभिक इंजीनियरिंग-सह-यातायात सर्वेक्षण आयोजित किए जाने का आदेश जारी किया गया है.

सर्वे एजेंसियों से की गई अपील

साथ ही जो भी एजेंसी इस प्रोजेक्ट का सर्वे करेगी, उसे यह ध्यान रखने का आदेश दिया गया है कि ज्यादा से ज्यादा पिछड़े और दूर के ग्रामीण इलाकों को इसमें शामिल किया जाए, ताकि कनेक्टिविटी मजबूत हो सके. जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड की ओर से महा-सर्वेक्षण काम को समय पर पूरा करने के लिए फिलहाल साल 2026-27 के बजट से 2.67 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा, राशि मंत्रालय की ओर से जारी की जाएगी.

Also Read: TRE-4 प्रदर्शन से जुड़ी देखिए 5 तस्वीरें, पुलिस ने महिलाओं को घसीटा, जंजीर पहनकर पहुंचा अभ्यर्थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >