पटना हाइकोर्ट में जमानत के 17 हजार मामले लंबित, एक साल पहले की अर्जी पर अब तक नहीं हुई सुनवाई

कोरोना काल के बाद पटना हाइकोर्ट में जमानत संबंधी 17 हजार से भी ज्यादा मामले लंबित हैं. लंबे समय तक इन मामलों पर सुनवाई हो पाना कठिन हो गया है.

पटना . कोरोना काल के बाद पटना हाइकोर्ट में जमानत संबंधी 17 हजार से भी ज्यादा मामले लंबित हैं. लंबे समय तक इन मामलों पर सुनवाई हो पाना कठिन हो गया है.

फिलहाल, पटना हाइकोर्ट में जिसने पिछले साल जुलाई और अगस्त में केस फाइल किया था, अभी तक उसकी सुनवाई नहीं हो पायी है. इसके कारण छोटे-छोटे मामले में फंसे हुए अभियुक्त भी लंबे समय से हाइकोर्ट में सुनवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

अभी पटना हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत संबंधी मामले को सुनवाई की प्रतीक्षा है, जबकि 7000 से भी ज्यादा नियमित जमानत के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं.

हाइकोर्ट के जज 45 केस से ज्यादा की सुनवाई नहीं कर रहे हैं. वहीं, हर दिन करीब तीन चार सौ के बीच नयी याचिका फाइल हो रही है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >