बिहार के 1444 किमी एनएच दो साल में बनेंगे बेहतर, केंद्र सरकार ने दी फोरलेन बनाने की मंजूरी

राज्य में नेशनल हाइवे की सड़कों को दो साल के दौरान करीब 1444 किलोमीटर की लंबाई में फोरलेन कर बेहतर बनाने की केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है. इसमें प्रत्यक्ष तौर पर करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.

पटना. राज्य में नेशनल हाइवे की सड़कों को दो साल के दौरान करीब 1444 किलोमीटर की लंबाई में फोरलेन कर बेहतर बनाने की केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है. इसमें प्रत्यक्ष तौर पर करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. वहीं अप्रत्यक्ष तौर पर करीब चार से पांच लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.

सूत्रों का कहना है कि 1444 किलोमीटर लंबाई में से करीब 647 किलोमीटर लंबाई में 15 सड़क परियोजनाओं के लिए निर्माण एजेंसी का चयन कर लिया गया है. साथ ही 797 किलोमीटर की लंबाई में 22 सड़क परियोजनाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्माण एजेंसी का चयन इस साल हो जायेगा.

यदि इन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण सहित सभी समस्याओं का निदान इस साल हो जायेगा तो जून 2024 तक आम लोगों के लिए बेहतर यातायात उपलब्ध होगा. इससे राज्य के आर्थिक विकास में तेजी आयेगी.

क्या कहते हैं अधिकारी

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चंदन वत्स ने बताया कि केंद्र सरकार ने 2020-21 और 2021-22 के दौरान करीब 37 हजार करोड़ रुपये की लागत की नेशनल हाइवे की कुल 37 सड़क परियोजनाओं को बेहतर बनाने की मंजूरी दी है. यह बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि है. इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही राज्य की समृद्धि में बढ़ोतरी होगी.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >