सीएसपी संचालक की हत्या और कैश लूट मामले में युवक गिरफ्तार

सुप्पी थाना के मनियारी का रहनेवाला है गिरफ्तार नीरज 15 अप्रैल को अपराधियों ने गोली मारकर लूटा था 4.93 लाख एसपी ने रीगा इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित किया था विशेष टीम बैरगनिया : थाना क्षेत्र में पिछले हफ्ते बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक की हत्या के बाद कैश लूट मामले का खुलासा करते […]

सुप्पी थाना के मनियारी का रहनेवाला है गिरफ्तार नीरज

15 अप्रैल को अपराधियों ने गोली मारकर लूटा था 4.93 लाख
एसपी ने रीगा इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित किया था विशेष टीम
बैरगनिया : थाना क्षेत्र में पिछले हफ्ते बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक की हत्या के बाद कैश लूट मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल शूटर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शूटर की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के मनियारी गांव निवासी भोलानाथ झा के पुत्र नीरज झा के रूप में की गयी है.
थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नीरज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. बताया कि 15 अप्रैल को थाना क्षेत्र के बैरगनिया-पचटकी यदु पथ में सेखौना गांव के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने सीएसपी संचालक पताही गांव निवासी मुनेश कुमार की सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी व उसके पास बैग में रखे 4.93 लाख रुपये लूट लिये थे.
मामले में मृतक के साथ बाइक से जा रहे उसके भाई मिथिलेश कुमार उर्फ राम लाल के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले में एसपी अनिल कुमार ने रीगा सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. जिसमें बैरगनिया थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा व एसआइटी के उपेन्द्र कुमार शामिल थे. गठित टीम को तकनीकी जांच, मोबाइल कॉल डिटेल व घटना स्थल के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से गिरफ्तार नीरज की संलिप्तता का पता चला था. गिरफ्तार शूटर ने पुलिस को अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि सीएसपी संचालक की हत्या व लूट की घटना को पांच युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है.
इलाके का ही रहनेवाला है गिरोह का मास्टरमाइंड : बताया जा रहा है कि घटना का मास्टरमाइंड इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह हाल ही में जेल से बेल पर बाहर है. हालांकि नीरज की गिरफ्तारी के बाद सभी पांचों संदिग्ध फरार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के मुख्य सरगना द्वारा नवोदित व कम उम्र के अपरिचित बदमाशों को इस तरह की आपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल किया जा रहा है.
गिरफ्तार नीरज व उसके दूसरे साथी को भी सरगना द्वारा ही पिस्टल उपलब्ध कराया गया था, जिससे सीएसपी संचालक की हत्या की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले भी सीएसपी संचालक के साथ लूट की घटना में इसी गिरोह का हाथ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >