सात साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में सात साल के बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गुरुवार की शाम घर के पास खेल रहा था. इसी बीच गांव के एक किशोर उसे भोज खिलाने के लिए बहला-फुसलाकर लीचीगाछी की […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में सात साल के बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गुरुवार की शाम घर के पास खेल रहा था.

इसी बीच गांव के एक किशोर उसे भोज खिलाने के लिए बहला-फुसलाकर लीचीगाछी की ओर ले गया. कुछ देर के बाद वह रोते हुए खून से लथपथ घर पहुंचा. पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी. पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपित की खोजबीन की, तो वह गायब था. उसके परिजन भी कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं.

शुक्रवार की शाम एक अन्य बच्चे को आरोपित बहलाकर ले जा रहा था, तो उसने भाग कर शोर मचाया. इसके बाद गांव के लोगों ने उसे पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. अहियापुर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया की पीड़ित बच्चे की पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >