हादसे में युवक की मौत पर हंगामा पुलिस को पीटा, बस में तोड़फोड़

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने के रामा चौक के पास समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर शुक्रवार को बस से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. युवक विभूतिपुर थाने के चांदसुरारी मिश्रोलिया निवासी श्याम नंदन सिंह का पुत्र अवध कुमार है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने जमकर बवाल किया. घटनास्थल के समीप वाहन […]

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने के रामा चौक के पास समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर शुक्रवार को बस से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. युवक विभूतिपुर थाने के चांदसुरारी मिश्रोलिया निवासी श्याम नंदन सिंह का पुत्र अवध कुमार है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने जमकर बवाल किया.

घटनास्थल के समीप वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को घेर कर उपद्रवियों ने पिटाई कर दी. इससे होमगार्ड के तीन जवानों को गंभीर चोट लगी है. इसके बाद भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने दुर्घटनाग्रस्त बस के सारे शीशे तोड़ दिये तथा सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर आवागमन बाधित कर दिया.
घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस के जवानों को भी भीड़ ने खदेड़ दिया. अधिकारियों के पहुंचने के बाद पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, तो कुछ युवकों ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ मारपीट करने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया. वहीं, भीड़ को लाठियां चटकाकर तितर-बितर किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >