डीएसपी की हत्या करने की प्लानिंग का ऑडियो वायरल

पटना : पटना में एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें नौबतपुर इलाके का कुख्यात उज्ज्वल सिंह व जटाहा सिंह आपस में फोन पर बात कर रहे हैं. इसमें वे एक डीएसपी की हत्या की प्लानिंग बना रहे हैं. हालांकि यह ऑडियो वायरल सही है या गलत और उसमें आवाज उज्ज्वल व जटाहा की है या […]

पटना : पटना में एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें नौबतपुर इलाके का कुख्यात उज्ज्वल सिंह व जटाहा सिंह आपस में फोन पर बात कर रहे हैं. इसमें वे एक डीएसपी की हत्या की प्लानिंग बना रहे हैं.

हालांकि यह ऑडियो वायरल सही है या गलत और उसमें आवाज उज्ज्वल व जटाहा की है या नहीं, इस बात की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. ऑडियो के अनुसार दोनों ही कुख्यात अपराधी डीएसपी की हत्या करने की बात कर रहे हैं.
और, जिस तरह से बात कर रहे है उससे यह प्रतीत होता है कि एक जटाहा की आवाज है और दूसरी उज्ज्वल की है. एक कहता है कि डीएसपी जब मिलेंगे, तब हत्या कर देंगे और दूसरा बोलता है कि रिटायरमेंट के बाद हत्या कर देंगे. यह ऑडियो जटाहा की गिरफ्तारी के पूर्व का है.
कुख्यात उज्ज्वल गुजरात में गिरफ्तार !
पटना. पटना पुलिस के जवान व शहीद मुकेश कुमार के हत्या के आरोपित नौबतपुर के कुख्यात उज्ज्वल सिंह को गुजरात में गिरफ्तार कर लिये जाने की सूचना है. इसके साथ ही उसके पास से लाखों रुपये भी बरामद किये गये हैं.
हालांकि उसकी गिरफ्तारी की जानकारी पटना पुलिस को नहीं है. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि उज्जवल की गिरफ्तारी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. इस संबंध में गुजरात पुलिस ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है. विदित हो कि कुख्यात उज्जवल को पटना पुलिस कई कांडों में खोज रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >