भोरे : भारतीय गृह विभाग की पहल पर इराक से गोपालगंज के 11 युवकों को भारत लाया गया है. इन 11 युवकों को जहां अपने वतन की जमीन पर उतरने की खुशी है, तो वहीं उनके सकुशल लौट आने से परिजनों के बीच खुशी का माहौल है. वहीं अब भी भोरे प्रखंड के लाला छापर, सबेया, जागिरदारी बगहवां के डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक इराक से वापस आने की राह देख रहे हैं.
हालांकि, इन युवकों का संपर्क बुधवार की सुबह अपने परिजनों से हुआ. बता दें कि प्रतिदिन सुबह में इराक के बसरा शहर के आस-पास फंसे युवकों के लिए टेलीफोन सेवा शुरू की जा रही है. वहीं, बुधवार की दोपहर एक बजे जो युवक दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे हैं, उनमें ताइद अंसारी, युगल किशोर सिंह, नीरज तिवारी, संजय पांडेय व सुदर्शन सिंह सहित दो अन्य सीवान के युवक शामिल हैं.
